facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में ईंधन की मांग 7 माह के उच्च स्तर पर पहुंची: PPAC

Advertisement

रसोई गैस की बिक्री 5.6 प्रतिशत बढ़कर 26.3 लाख टन हो गया है, जबकि नाफ्था की बिक्री 27.9 प्रतिशत बढ़कर करीब 13.3 लाख टन हो गई है।

Last Updated- January 08, 2024 | 9:40 PM IST
windfall tax

तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में देश की ईंधन की खपत बढ़कर करीब 200.54 लाख टन हो गई, जो 7 महीने का शीर्ष स्तर है।

दिसंबर महीने में कुल खपत नवंबर के 188.9 लाख टन की तुलना में 6.2 प्रतिशत बढ़ी है। यह एक साल पहले की तुलना में करीब 2.6 प्रतिशत ज्यादा है।

LSEG में विश्लेषक एहसान उल हक ने कहा, ‘त्योहार के मौसम की वजह से मांग हाल के महीनों में तेजी से बढ़ी है। मांग में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन यह सुस्त रह सकती है क्योंकि 2023 मजबूत साल रहा है।’

मुख्य रूप में ट्रकों और कमर्शियल उपयोग के वाहनों में इस्तेमाल होने वाले डीजल की बिक्री पिछले महीने की तुलना में 0.9 प्रतिशत बढ़कर 76 लाख टन हो गई है। वहीं दिसंबर में पेट्रोल की बिक्री इसके पहले के महीने की तुलना में 4.5 प्रतिशत कम होकर 29.9 लाख टन रह गई है।

दिसंबर में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की बिक्री बढ़ी है, जबकि भारी छूट के बावजूद छोटी कारों की बिक्री कम हुई है।

हक ने कहा, ‘कार की बिक्री मजबूत है, जिसकी वजह से मांग बेहतर रहेगी, लेकिन नई कारों में ईंधन की खपत कम हो रही है। कारों पर कुछ प्रतिबंध लगने का भी असर भी पड़ सकता है, लेकिन फरवरी से स्थिति सुधरेगी।’

सड़क बनाने के काम आने वाले तारकोल की बिक्री नवंबर की तुलना में 12.9 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं फ्यूल ऑयल का इस्तेमाल दिसंबर में 9.6 प्रतिशत बढ़ा है।

रसोई गैस की बिक्री 5.6 प्रतिशत बढ़कर 26.3 लाख टन हो गया है, जबकि नाफ्था की बिक्री 27.9 प्रतिशत बढ़कर करीब 13.3 लाख टन हो गई है।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement