facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रत्न, आभूषण निर्यात में चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में सुधार की उम्मीद: GJEPC

Advertisement

GJEPC निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित नए बाजारों में संभावनाएं टटोल रही है।

Last Updated- August 03, 2023 | 8:16 PM IST
Gold-Silver Price today

निर्यात मांग में सुधार आने के साथ भारत के रत्न और आभूषण निर्यात में चालू वित्तवर्ष की दूसरी छमाही में सुधार आने की उम्मीद है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। GJEPC निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित नए बाजारों में संभावनाएं टटोल रही है।

शाह ने IIJS (इंडिया इंटरनेशनल जूलरी शो) के उद्घाटन समारोह के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति ने पिछले वित्तवर्ष में निर्यात को प्रभावित किया। हम अमेरिका और यूरोप में त्योहारी मांग के बाद इस साल की दूसरी छमाही में निर्यात में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।’

भारतीय अंतरराष्ट्रीय आभूषण प्रदर्शनी (IIJS) प्रीमियर 2023 के उद्घाटन समारोह के मौके पर शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘चीन के बाजार में सुधार हो रहा है और परिषद नए निर्यात बाजारों की भी खोज कर रही है और मौजूदा बाजारों में भी पैठ बढ़ा रही है। इससे हमारे रत्न और आभूषण निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।’

Also read: Gold-Silver Price Today: चांदी 73 हजार रुपये और सोना 60 हजार रुपये से नीचे, चेक करें आज के रेट

शाह ने कहा कि तीन से सात अगस्त तक पांच दिवसीय प्रदर्शनी IIJS प्रीमियर के 39वें संस्करण के दौरान 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल इसमें भाग लेंगे और यहां 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार सृजित होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि GJEPC सितंबर में हांगकांग शो के साथ-साथ भारत शो की मेजबानी कर रहा है। यह भारतीय रत्न और आभूषण व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को अपनी पेशकश दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। अमेरिका के महावाणिज्य दूत माइक हैंकी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक संबंध समय के साथ मजबूत हुए हैं, खासकर रत्न और आभूषण क्षेत्र में।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 8:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement