facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GJC पूरे देश में सोने की एक कीमत के लिए कर रही है काम, खुदरा विक्रेताओं को मनाने का प्रयास

Advertisement

‘‘हम एक ही दर पर सोना आयात करते हैं, लेकिन घरेलू खुदरा कीमतें एक शहर से दूसरे शहर में अलग होती हैं। हम चाहते हैं कि पूरे देश में एक ही दर लागू हो।’’

Last Updated- October 22, 2024 | 5:34 PM IST
Gold Silver Price Today

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने मंगलवार को कहा कि वह ‘एक राष्ट्र एक स्वर्ण दर’ को लागू करने के लिए काम कर रही है। इस कवायद का मकसद घरेलू सोने की कीमतों को मानकीकृत करना है। इस समय ये कीमतें देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग हैं।

जीजेसी सचिव मितेश धोरडा ने कहा, ‘‘हम एक ही दर पर सोना आयात करते हैं, लेकिन घरेलू खुदरा कीमतें एक शहर से दूसरे शहर में अलग होती हैं। हम चाहते हैं कि पूरे देश में एक ही दर लागू हो।’’

उन्होंने 22 अक्टूबर से नौ दिसंबर तक चलने वाले एक नए वार्षिक स्वर्ण महोत्सव ‘लकी लक्ष्मी’ की शुरुआत के मौके पर यह बात कही। परिषद ने पहले ही अपने सदस्यों के साथ 50 से अधिक बैठकें की हैं और वह इस पहल के लिए 8,000 सुनारों को साथ लाने में कामयाब रही है। इस बारे में सरकार को भी सुझाव दिए गए हैं और उद्योग के हितधारकों को समझाने की कोशिश जारी है।

धोरदा ने कहा, ‘‘हम अपने सदस्यों को व्हाट्सएप के जरिये अनुशंसित दर की जानकारी दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य कम से कम 4-5 लाख सुनारों तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचना है।’’ उन्होंने कहा कि गुजरात में कार्यान्वयन विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रहा है।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 5:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement