facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2022 में दुनिया भर में सोने की मांग 2011 के बाद रही सबसे ज्यादा : WGC

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 6:35 PM IST
gold Silver price today

सोने की वैश्विक मांग 2022 में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 4,741 टन पर पहुंच गई है, जो 2011 के बाद से सबसे ऊंचा स्तर है। इसकी वजह अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मांग का मजबूत रहना और केंद्रीय बैंकों द्वारा पीली धातु की जबर्दस्त तरीके से खरीद करना है।

विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की तरफ से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वर्ष 2021 में सोने की वैश्विक मांग 4,012.8 टन थी।

WGC की वार्षिक रिपोर्ट ‘स्वर्ण मांग रुझान’ में बताया गया कि केंद्रीय बैंकों से मिलने वाली मांग 2022 में दोगुनी से भी अधिक होकर 1,136 टन पर पहुंच गई और यह इसके पहले के वर्ष से 450 टन से अधिक होने के साथ-साथ 55 साल का नया उच्चस्तर भी है।

रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले वर्ष चौथी तिमाही में मांग 417 टन पर पहुंच गई जिसके साथ 2022 की दूसरी छमाही में कुल मांग 800 टन से अधिक रही।

WGC के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक लुइस स्ट्रीट ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष सोने की वार्षिक मांग का स्तर एक दशक में सर्वाधिक है। बड़े केंद्रीय बैंकों की ओर से सुरक्षित परिसंपत्तियों के लिए आने वाली मांग कुछ हद तक इसकी वजह है।’’

आभूषणों की मांग 2022 में तीन प्रतिशत कम होकर 2,086 टन रही। मोटे तौर पर इसकी वजह चीन की आभूषण की वार्षिक मांग में कमी आना है जो 15 फीसदी घट गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि कुल वार्षिक आपूर्ति 2022 में दो प्रतिशत बढ़कर 4,755 टन रही है जो महामारी से पहले के स्तर से अधिक है।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement