facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Global Turmeric Conference: हल्दी के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए NCDEX व हरिद्रा में करार

Advertisement

महाराष्ट्र में उगी हल्दी में करक्यूमिन की मात्रा बाकी हिस्सों में उग रही हल्दी में औसत मात्रा से दोगुनी है। करक्यूमिन औषधीय तत्व होता है, जो गठिया, सूजन आदि से बचाता है।

Last Updated- September 28, 2023 | 6:35 PM IST
Turmeric price hike

Global Turmeric Conference: नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) ने देश में हल्दी के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र के बालासाहेब ठाकरे हरिद्रा रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर के साथ समझौता किया है। समझौते के तहत हल्दी की समूची मूल्य श्रृंखला विकसित करने के उपाय होंगे, जिनमें गुणवत्ता, ग्रेड, फसल उगाने के तरीकों, भाव के उतार चढ़ाव से बचने और वित्त का इंतजाम करने की जानकारी दी जाएगी।

समझौता मुंबई में संपन्न पहले वैश्विक हल्दी सम्मेलन के दौरान हुआ। सम्मेलन में एफपीओ, कंपनियों और निर्यातकों को हल्दी उत्पादन की सर्वश्रेष्ठ विधियों, मार्केटिंग, गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय व्यापार के साधनों और मौसम के असर के बारे में जानकारी दी गई।

हल्दी के कुल उत्पादन में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी

देश में हल्दी के कुल उत्पादन में करीब 50 फीसदी योगदान महाराष्ट्र का ही है। विशेषज्ञों के अनुसार वहां उगी हल्दी में करक्यूमिन की मात्रा बाकी हिस्सों में उग रही हल्दी में औसत मात्रा से दोगुनी है। करक्यूमिन औषधीय तत्व होता है, जो गठिया, सूजन आदि से बचाता है। प्रदेश में हल्दी को और बेहतर बनाने तथा देश के बाकी हिस्सों तक उसे पहुंचाने के लिए हरिद्रा शोध केंद्र को NCDEX की पूरी मदद मिलेगी।

हल्दी की फसल अब महाराष्ट्र के किसानों के लिए करेंगी कमाल

NCDEX के प्रबंध निदेशक तथा सीईओ अरुण रास्ते ने कहा कि एक्सचेंज का मकसद बाजार के सभी भागीदारों के लिए सौदों तथा लेनदेन की साझा जगह मुहैया कराना है और पहला वैश्विक हल्दी सम्मेलन यह मकसद पूरा करने में कामयाब रहा है। सम्मेलन ने हल्दी क्षेत्र के विभिन्न घटकों जैसे उत्पादन के सर्वश्रेष्ठ तरीकों, मार्केटिंग, गुणवत्ता, भाव में उतार-चढ़ाव से बचाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार आदि पर चर्चा के लिए अहम मंच उपलब्ध कराया। सम्मेलन में फसल उत्पादन पर बड़ा असर डालने वाले मौसम के हालात पर भी चर्चा की गई।

बालासाहेब ठाकरे हरिद्रा रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर से जुड़े व हिंगोली के सांसद हेमंत पाटिल ने कहा कि हल्दी अब महाराष्ट्र के किसानों के लिए कमाल कर रही है। यह फसल किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रमुख जरिया बन गई है और जल्द ही तैयार होने वाला शोध केंद्र इस प्रक्रिया को अगले स्तर पर ले जाएगा।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement