facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी ऑलटाइम हाई पर, फेड के रेट कट की उम्मीदों से मिल रहा दम

Advertisement

ग्लोबल मार्केट से मिले रहे मजबूत संकेतों और इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती से पहले निवेशकों की पोजिशनिंग के चलते यह बढ़त देखने को मिली।

Last Updated- September 16, 2025 | 4:00 PM IST
Gold and Silver price today

Gold-Silver Price Today: सोने- चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। मंगलवार यानी 16 सितंबर को सोने-चांदी के वायदा भाव ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। हालांकि, सोने-चांदी के भाव शुरुआती कारोबार में नरमी के साथ कारोबार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही कारोबार आगे बढ़ने लगा इनके भाव में भी तेजी आने लगी। ग्लोबल मार्केट से मिले रहे मजबूत संकेतों और इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती से पहले निवेशकों की पोजिशनिंग के चलते यह बढ़त देखने को मिली।

सोना आज ₹406 रुपये हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 98 रुपये की तेजी के साथ 1,10,277 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,10,179 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 406 रुपये की तेजी के साथ 1,10,585 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। साथ ही, आज इसने 1,10,592 रुपये के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।

Also Read: मदर डेरी, HUL ने घटाए दाम; पनीर, बटर, मिल्कशेक, आइसक्रीम से लेकर साबुन-शैम्पू हुए सस्ते

चांदी भी ऑलटाइम हाई पर

इस बीच, चांदी भी नए शिखर पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 94 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,336 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,29,429 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 320 रुपये की तेजी के साथ 1,29,749 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। और इस समय इसने 1,29,878 के भाव पर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।

दीवाली तक सोना छू लेगा ₹1.15 लाख का भाव

करेंसी और कमोडिटी एक्सपर्टस व या वेल्थ के डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने कहा, “ग्लोबल मार्केट से मिले रहे मजबूत संकेतों और इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती से सोने-चांदी की कीमतों को दम मिल रहा है। दीवाली तक सोना 1.15 लाख रुपये के भाव को छू सकता है। वहीं, चांदी के 1.35 लाख रुपये के भाव पर पहुंचने की उम्मीद है।”

Also Read: 5 Cement Stocks में बन सकता है अच्छा मुनाफा, ब्रोकरेज ने अपग्रेड की रेटिंग; टारगेट प्राइस 45% तक बढ़ाया

जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में तेजी जारी रही क्योंकि व्यापारियों ने 17 सितंबर को फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले में ब्याज दरों में कटौती पर दांव लगाया है। साथ ही वर्ष के बाकी समय में उन्हें मौद्रिक रुख में और नरमी की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव 3,728.32 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - September 16, 2025 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement