facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: US-Iran तनाव के बीच सोना और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार दबाव में रहे।

Last Updated- May 18, 2026 | 9:53 AM IST
Gold and Silver Price Today
Representative image

Gold and Silver Price Today, May 18: सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,58,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,68,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 471 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,076 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,58,547 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 551 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,996 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,341 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,57,547 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह पढ़ें: शुल्क बढ़ने से यूएई से बढ़ सकता है सोना-चांदी का आयात

चांदी के भाव सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 4,486 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,400 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,71,886 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,118 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,768 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,69,890 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,64,949 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: सोना-चांदी में मुनाफावसूली का समय? जानिए अब निवेशकों को क्या करना चाहिए

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver Price नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,547.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,561.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 27.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,534.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 76.20 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.54 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.49 डॉलर की गिरावट के साथ 75.05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Advertisement
First Published - May 18, 2026 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement