facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना ₹1.52 लाख के ऊपर, चांदी ₹2.45 लाख के करीब; खरीदारी से पहले जान लें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: गिरावट के साथ खुले सोना-चांदी के भाव बाद में संभलकर तेजी के साथ कारोबार करते दिखे।

Last Updated- April 27, 2026 | 10:06 AM IST
Gold and Silver Price Today
Representative image

Gold and Silver Price Today, April 27: सोने चांदी के वायदा भाव में की शुरुआत आज (सोमवार, 27 अप्रैल) गिरावट के साथ हुई। हालांकि बाद में दोनों के भाव चढ़ गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,52,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,45,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट व चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने सुस्त शुरुआत के भाव चढ़ा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 4 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,695 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,699 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 114 रुपये की तेजी के साथ 1,52,813 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,008 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,640 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह पढ़ें: बढ़त के बाद सोने में पहली साप्ताहिक नरमी मुमकिन, अमेरिका-ईरान तनाव और तेल कीमतों का असर

चांदी सुस्त शुरुआत के बाद चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 961 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,675 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,636 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 516 रुपये की तेजी के साथ 2,45,152 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,45,473 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,43,253 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ खुले Comex पर सोना आज 4,713.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,740.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,739.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.41 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 75.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,695 1,52,699 1,52,813
चांदी 2,43,675 2,44,636 2,45,152
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,713.10 4,740.90 4,739.20
चांदी 75.50 76.41 75.45

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - April 27, 2026 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement