facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना टूटा, चांदी में जबरदस्त उछाल; जानें निवेशकों के लिए क्या है संकेत

Advertisement

Gold-Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव दबाव में रहे, जबकि चांदी ने मजबूती के साथ कारोबार किया।

Last Updated- February 24, 2026 | 9:43 AM IST
Gold and Silver price today
Representative Image

Gold and Silver Price Today, February 24: सोने के वायदा कारोबार में आज नरमी, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,61,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,66,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 829 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,769 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,61,598 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 551 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,047 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,61,171 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,60,615 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव चढ़े

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 1,888 रुपये की तेजी के साथ 2,67,221 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,65,333 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 672 रुपये की तेजी के साथ 2,66,005 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,67,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,64,327 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: फिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद सोना सुस्त, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। हालांकि बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना आज 5,247.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,225.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 35.20 डॉलर की गिरावट के साथ 5,190.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 88.04 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 86.57 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.56 डॉलर की तेजी के साथ 87.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,60,769 1,61,598 1,61,047
चांदी 2,67,221 2,65,333 2,66,005
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,247.50 5,225.60 5,190.40
चांदी 88.04 86.57 87.13

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 24, 2026 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement