facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold and Silver Price Today: चांदी नए शिखर पर, सोना भी हुआ महंगा; देखें MCX पर आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,30,300, जबकि चांदी के भाव ₹1,91,850 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- December 11, 2025 | 9:40 AM IST
Gold ETF
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार (11 दिसंबर) को दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के भाव ने लगातार दूसरे दिन नया हाई बनाया। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,30,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,91,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 454 रुपये की तेजी के साथ 1,30,250 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,29,796 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 526 रुपये की तेजी के साथ 1,30,322 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,380 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,30,119 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी रिकॉर्ड भाव पर

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,173 रुपये की तेजी के साथ 1,89,908 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,88,735 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,119 रुपये की तेजी के साथ 1,91,854 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,92,529 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,89,908 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,90,798 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी सर्वोच्च शिखर पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के भाव तो आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर सोना 4,258.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,224.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,239.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 62.23 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 61.02 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.45 डॉलर की तेजी के साथ 62.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 63.25 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,30,250 1,29,796 1,30,322
चांदी 1,89,908 1,88,735 1,91,854
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,258.30 4,224.70 4,239.40
चांदी 62.23 61.02 62.47

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement