facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold and silver price today: सोने में मजबूती के साथ ₹97,249 पर शुरू हुआ कारोबार, ₹1 लाख के पार टिका है चांदी का भाव

Advertisement

Gold, silver price today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,250 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 11, 2025 | 10:15 AM IST
Gold Stock
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold and silver price today: सोने चांदी के वायदा भाव में बुधवार (11 जून) को तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,250 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी-तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold Rate Today: सोना के भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 347 रुपये की तेजी के साथ 97,249 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 96,902 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 351 रुपये की तेजी के साथ 97,253 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,276 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,210 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें…Stock market Open: बाजार में कंसोलिडेशन का माहौल, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25125 के करीब, Liquor Stocks फिसले

Silver Rate Today: चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 151 रुपये की तेजी के साथ 1,06,900 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,06,749 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपये की तेजी के साथ 1,06,785 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,6,900 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,06,744 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,07,171 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,344.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,343.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,360.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.67 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.64 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 36.74 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Also Read: Axiom-4 mission: फॉल्कन-9 रॉकेट में लीक के चलते लॉन्चिंग टली, मिशन में हैं भारत के पहले ‘गगनयात्री’ शुभांशु शुक्ला

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 97,249 96,902 97,253
चांदी 1,06,900 1,06,749 1,06,785
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,344.30 3,343.40 3,360.10
चांदी 36.67 36.64 36.74

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement