facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold and Silver price today: सोने में मजबूती, चांदी ने भी दिखाई चमक; चेक करें MCX पर आज का रेट

Advertisement

Gold and silver price today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 256 रुपये की तेजी के साथ 96,131 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- June 02, 2025 | 10:50 AM IST
Gold and Silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। (Representational Image)

Gold and silver price today: सोने चांदी के वायदा भाव सोमवार (2 जून) कारोबार की शुरुआत में तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 96,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 97,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold Rate today: सोना के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 256 रुपये की तेजी के साथ 96,131 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,875 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 255 रुपये की तेजी के साथ 96,130 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,228 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,101 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें…Asian markets: टैरिफ की तलवार लटक रही है, क्या गिरेंगे एशियाई बाजार और डॉलर?

Silver rate today: चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 361 रुपये की तेजी के साथ 97,376 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,015 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 170 रुपये की तेजी के साथ 97,185 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,376 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,122 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,296.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,288.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 17.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,306.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.13 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.02 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 33.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें…Leela Hotels IPO: निवेशकों को नहीं मिला मुनाफा, ₹406 पर लिस्ट हुए शेयर; प्राइस बैंड से 6.7% नीचे

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 96,131 95,875 96,130
चांदी 97,376 97,015 97,185
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,396.90 3,288.90 3,306.60
चांदी 33.13 33.02 33.14

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 2, 2025 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement