facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

Advertisement

Gold and Silver Rate today: MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,351 रुपये की तेजी के साथ 3,19,843 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,18,492 रुपये था।

Last Updated- January 22, 2026 | 10:13 AM IST
Gold and Silver Price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट, जबकि चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Price today: सोने के वायदा भाव इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड हाई छूने के बाद गुरुवार (22 जनवरी) को नरम पड़ गए। चांदी के भाव की शुरुआत तेज रही। हालांकि भाव रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे चल रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,52,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,20,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट, जबकि चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव पड़े नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1,305 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,557 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,862 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 363 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,499 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,784 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,50,140 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,58,475 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सर्राफा व्यापारियों को सताने लगी कारोबार ठप होने की आशंका

चांदी की कीमतों में तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,351 रुपये की तेजी के साथ 3,19,843 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,18,492 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,463 रुपये की तेजी के साथ 3,19,955 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,25,602 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 3,16,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इसी सप्ताह 3,35,521 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त, जबकि चांदी की तेज रही। Comex पर सोना 4,836.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,837.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 41.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,795.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,891.10 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 92.79 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 92.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.55 डॉलर की तेजी के साथ 93.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 95.74 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,51,557 1,52,862 1,52,499
चांदी 3,19,843 3,18,492 3,19,955
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,836.20 4,837.50 4,795.90
चांदी 92.79 92.63 93.19

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement