facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold and Silver Price Today: सोना नए ​शिखर पर, चांदी ₹3.56 लाख के पार नई ऊंचाई पर

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,58,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,56,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- January 27, 2026 | 10:14 AM IST
Gold
MCX पर सोने के वायदा भाव ने 1,59,820 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Price today: सोने-चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार (27 जनवरी) को दोनों के वायदा भाव घरेलू बाजार में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव बीते ट्रेडिंग सेशन में नया हाई बनाने बाद आज नरम पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,58,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,56,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना की कीमतों का नया स्तर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 2,637 रुपये की तेजी के साथ 1,58,674 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,56,037 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,447 रुपये की तेजी के साथ 1,58,484 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,59,820 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,57,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने 1,59,820 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: डर की दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी! 5,000 डॉलर के पार भाव, अब $6,000 की तैयारी

चांदी के भाव नई ऊंचाई पर

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 5,125 रुपये की तेजी के साथ 3,39,824 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,34,699 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 21,287 रुपये की तेजी के साथ 3,55,986 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,59,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 3,39,824 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने 3,59,800 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद अब नरम पड़ गए। Comex पर सोना 5,005.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,082.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.10 डॉलर की गिरावट के साथ 5,067.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने आज 5,107.90 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 104.01 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 115.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.65 डॉलर की गिरावट के साथ 110.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 117.70 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,58,674 1,56,037 1,58,484
चांदी 3,39,824 3,34,699 3,55,986
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,005.50 5,082.50 5,067.40
चांदी 104.01 115.50 110.85

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 27, 2026 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement