facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price Today: मुनाफावसूली से सोने-चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे, आगे क्या करें निवेशक?

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,62,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,78,00 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- January 30, 2026 | 9:59 AM IST
Gold and Silver Rate today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना पहली बार 5,500 डॉलर पार कर गया, जबकि चांदी 120 डॉलर पार कर गई थी।

Gold and Silver Price today: सोने चांदी के वायदा भाव में रिकॉर्ड स्तर से मुनाफावसूली के कारण जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार (30 जनवरी) दोनों के वायदा भाव भारी गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,62,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,78,00 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी रिकॉर्ड तेजी के बाद अब बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना पहली बार 5,500 डॉलर पार कर गया, जबकि चांदी 120 डॉलर पार कर गई थी।

केडिया एडवायजरी के निदेशक अजय केडिया का कहना है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने चांदी के भाव असामान्य रूप से तेजी से बढ़ गए थे।ऐसे मुनाफावसूली से बड़ी गिरावट स्वभाविक है। अब निवेशकों को सतर्क रहना होगा।

सोने के भाव में रिकॉर्ड स्तर से तेज गिरावट

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1,504 रुपये की गिरावट के साथ 1,67,899 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,69,403 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 7,303 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,100 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,67,999 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,250 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी कब तक नहीं होगा सस्ता? इकोनॉमिक सर्वे ने बताया

चांदी 4 लाख रुपये से नीचे लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 15,995 रुपये की गिरावट के साथ 3,83,898 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,99,893 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 21,873 रुपये की गिरावट के साथ 3,78,020 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,89,986 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 3,75,900 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: चांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड स्तर से फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद शुक्रवार को नरम पड़ गए। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार गुरुवार को 5,500 डॉलर और चांदी 120 डॉलर पार कर गई थी। लेकिन अब सोने के भाव रिकॉर्ड स्तर से 400 डॉलर और चांदी के 10 डॉलर से ज्यादा गिर चुके हैं। Comex पर सोना 5,376.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,318.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 157.70 डॉलर की गिरावट के साथ 5,160.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस महीने 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 115.88 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 114.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.92 डॉलर की गिरावट के साथ 111.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,67,899 1,69,403 1,62,100
चांदी 3,83,898 3,99,893 3,78,020
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,376.40 5,318.40 5,160.70
चांदी 115.88 114.42 111.50

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 30, 2026 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement