facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछली

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,58,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,62,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- February 09, 2026 | 9:55 AM IST
Gold and Silver Price today
MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 9,752 रुपये की तेजी के साथ 2,59,887 रुपये पर खुला।

Gold and Silver Price today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव सोमवार (9 फरवरी) को तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,58,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,62,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 549 रुपये की तेजी के साथ 1,56,000 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,55,451 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,500 रुपये की तेजी के साथ 1,57,951 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,55,546 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 9,752 रुपये की तेजी के साथ 2,59,887 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,49,892 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 12,847 रुपये की तेजी के साथ 2,62,739 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,64,885 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,59,887 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: चांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver हुए महंगे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना सोमवार को 5,003.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,979.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 60.50 डॉलर की तेजी के साथ 5,040.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 78.10 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.89 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.08 डॉलर की तेजी के साथ 80.98 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,56,000 1,55,451 1,57,951
चांदी 2,59,887 2,49,892 2,62,739
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,003.60 4,979.80 4,848.40
चांदी 78.10 76.89 80.98

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement