facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver price today: नवरात्रि के पहले दिन ऑल टाइम हाई पर चांदी, सोने का भाव 1,10,600 पर

Advertisement

Gold-Silver Price Today: आज चांदी के वायदा भाव ने घरेलू बाजार में रिकॉर्ड 1,32,311 रुपये प्रति किलो का स्तर छू लिया।

Last Updated- September 22, 2025 | 11:05 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold silver price today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के भाव शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजार में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,10,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,32,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 555 रुपये की तेजी  के साथ 1,10,402 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,09,847  रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 733 रुपये की तेजी के साथ 1,10,580 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,10,608 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,10,202 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी माह 1,10,666 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 820 रुपये की तेजी के साथ 1,30,658 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,29,838 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,300 रुपये की तेजी के साथ 1,32,138 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,32,311 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,29,838 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,32,311 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखी जा रही है।  Comex पर सोना 3,721.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,705.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 17.60 डॉलर की तेजी के साथ 3,723.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 3,739.90 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 43.40 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.95 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.93 डॉलर की तेजी के साथ 43.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज इसने 43.94 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,10,402 1,09,847 1,10,580
चांदी 1,30,658 1,29,838 1,32,138
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,721.30 3,705.80 3,723.40
चांदी 43.40 42.95 43.89

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 22, 2025 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement