facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 79,000 रुपये के नीचे आया सोना

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोना 550 रुपये सस्ता, चांदी 2,000 रुपये गिरकर 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर

Last Updated- December 31, 2024 | 10:01 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे चली गई। कारोबारियों ने कहा कि प्रतिभागियों के सतर्क रुख से वर्ष के अंतिम कारोबारी सत्र में सोने में गिरावट आई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 550 रुपये घटकर 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सोमवार को यह 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। पिछले एक साल में सोने की कीमतें 15,030 रुपये यानी 23.5 फीसदी बढ़कर 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं।

मंगलवार को चांदी की कीमतें 2,000 रुपये गिरकर 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 फीसदी शुद्धता वाली सोने की कीमत 550 रुपये घटकर 78,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि सोमवार को इसका बंद भाव 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, इसके अतिरिक्त छुट्टियों की अवधि और नए साल के जश्न के कारण कम कारोबार ने सोने की कीमतों को सीमित दायरे में रखा है तथा बाजार प्रतिभागियों की भागीदारी भी सीमित रही है।

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 10:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement