facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold-Silver Price: वैश्विक तनाव और बढ़ने के अंदेशे से गिरे सोने-चांदी के भाव

Advertisement

पिछले सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर हुई बैठक बेनजीता रहने से भी इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी को बल मिला है

Last Updated- April 13, 2026 | 11:01 PM IST
Gold Silver Price

अमेरिका की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करने के लिए सेना की तैनाती करने की खबर के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर हुई बैठक बेनजीता रहने से भी इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी को बल मिला है। इस सप्ताह के पहले दिन विदेशी और घरेलू दोनों बाजारों में सोने-चांदी के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

वैश्विक बाजार कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव आज 4,710 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 4,787.40 डॉलर प्रति औंस था। सोमवार को यह 44.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,742.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव 74.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 76.48 डॉलर था। सोमवार को यह 2.19 डॉलर की गिरावट के साथ 74.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वहीं घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क जून अनुबंध आज 1,105 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,547 रुपये के भाव पर खुला। सोमवार को 1,082 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थी। चांदी का बेंचमार्क मई अनुबंध आज 4,912 रुपये की गिरावट के साथ 2,38,362 रुपये पर खुला। सोमवार को यह कॉन्ट्रैक्ट 6,056 रुपये की गिरावट के साथ 2,37,218 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू हाजिर बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई। इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक बिना जीएसटी सोने के हाजिर भाव पिछले दिन 1,50,327 रुपये पर बंद हुए थे, जो आज गिरकर 1,50,011 रुपये पर बंद हुए। इसी तरह चांदी के हाजिर भाव पिछले दिन के बंद भाव 2,39,934 रुपये के मुकाबले आज गिरकर 2,36,981 रुपये प्रति किलो पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - April 13, 2026 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement