facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ब्याज कटौती की उम्मीदों से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, नए साल की शुरुआत मजबूत

Advertisement

हाजिर सोना 13.22 बजे (जीएमटी) तक 1.7 फीसदी बढ़कर 4,387.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया

Last Updated- January 02, 2026 | 10:29 PM IST
Gold and Silver Price today

कीमती धातुओं ने शुक्रवार को नए साल की शुरुआत मजबूती से की। साल के अंत में आई गिरावट से उबरते हुए प्रमुख शक्तियों के बीच तनाव और अमेरिकी ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों की सोने की मांग को बढ़ा दिया।

हाजिर सोना 13.22 बजे (जीएमटी) तक 1.7 फीसदी बढ़कर 4,387.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि 26 दिसंबर को यह 4,549.71 डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचा था और बुधवार को यह दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था। फरवरी डिलिवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड वायदा 1.3 फीसदी बढ़कर 4,399.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एफएक्सटीएम में वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक लुकमान ओटनुगा ने कहा, कीमती धातुओं ने 2026 की शुरुआत बेहद सकारात्मक तरीके से की है। 2025 के आखिरी दिनों में मुनाफावसूली के बाद भू-राजनीतिक जोखिम और इस साल अमेरिकी ब्याज दरों में गिरावट की उम्मीदों से तेजी का माहौल दिख रहा है।

भौतिक मांग के लिहाज से भारत और चीन जैसे प्रमुख बाजारों में लगभग दो महीनों में पहली बार सोने का भाव प्रीमियम पर रहा। हाल में सर्वकालिक उच्च स्तर से आई गिरावट ने खुदरा मांग बढ़ाने में मदद की।

सोमवार को 83.62 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद हाजिर चांदी 3.4 फीसदी बढ़कर 73.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई जबकि प्लैटिनम सोमवार को 2,478.50 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 3.3 फीसदी बढ़कर 2,121.38 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा।

दोनों धातुओं ने अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ वर्ष का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें चांदी ने 147 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज करते हुए अग्रणी भूमिका निभाई। इसका मुख्य कारण अमेरिका में महत्त्वपूर्ण खनिज के रूप में चांदी की पहचान, आपूर्ति में कमी और औद्योगिक एवं निवेश मांग में वृद्धि के बीच कम भंडार था।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement