facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट; चेक करें एमसीएक्स पर आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,12,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,36,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- September 26, 2025 | 10:10 AM IST
Akshaya Tritiya gold buying
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है।

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव कारोबार की शुरुआत में शुक्रवार (26 सितंबर) नरमी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,12,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,36,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 4 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,625 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,12,629 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 108 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,521 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,12,625 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,12,511 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,14,179 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की सुस्त शुरुआत

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 180 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,876 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,37,056 रुपये था।

हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 318 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,738 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,36,876 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,36,504 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,37,530 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों के भाव लुढ़क गए। Comex पर सोना 3,781.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,771.10 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 3,769.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव 3,824.60 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू चुके हैं।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 45.47 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 45.11 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 44.98 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह इसने 45.48 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,12,624 1,12,629 1,12,511
चांदी 1,36,876 1,37,056 1,36,738
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,781.50 3,771.10 3,769.40
चांदी 45.47 45.11 44.98

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 26, 2025 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement