facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोने-चांदी के भाव बेकाबू, चांदी ₹4 लाख और सोना ₹1.76 लाख के पार

Advertisement

Gold and Silver Rate today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 5,500 डॉलर पार,जबकि चांदी 120 डॉलर के करीब पहुंची

Last Updated- January 29, 2026 | 10:01 AM IST
Gold and Silver Rate today
सोने के वायदा भाव ने आज 1,76,990 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। प्रतीकात्मक तस्वीर

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। गुरुवार (29 जनवरी) को दोनों के वायदा भाव घरेलू बाजार में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,75,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 4,04,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रही है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 5,500 डॉलर पार कर गया, चांदी 120 डॉलर के करीब पहुंच गई।

सोना रिकॉर्ड ₹1,76,990 पर पहुंचा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गुरुवार को तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 3,967 रुपये की तेजी के साथ 1,69,882 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,65,915 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 8,563 रुपये की तेजी के साथ 1,75,655 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,76,990 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,68,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,76,990 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोने ने बनाया इतिहास, फेड के फैसले के बाद क्यों मची खरीद की होड़?

चांदी ₹4 लाख रिकॉर्ड स्तर पार

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 8,542 रुपये की तेजी के साथ 3,99,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,85,366 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 19,245 रुपये की तेजी के साथ 4,04,611 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 4,07,456 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 3,95,001 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने 4,07,456 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver Rate ने तोड़े रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी जा रही है। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 5,500 डॉलर पार कर गया। Comex पर सोना 5,415.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,303.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 232.30 डॉलर की तेजी के साथ 5,535.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 5,584.30 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 116.62 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 113.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.92 डॉलर की तेजी के साथ 117.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 119.51 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,69,882 1,65,915 1,75,655
चांदी 3,99,000 3,85,366 4,04,611
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,415.70 5,303.60 5,535.90
चांदी 116.62 113.53 117.45

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement