facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोना पहली बार सवा लाख पार

Advertisement

Gold-Silver Price: घरेलू बाजार में आज (14 अक्टूबर, मंगलवार) सोने के वायदा भाव 1,26,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,61,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 14, 2025 | 10:07 AM IST
Gold Jewellery
Representative Image

Gold and Silver Prices Today: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन दोनों के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज (14 अक्टूबर, मंगलवार) सोने के वायदा भाव 1,26,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,61,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड हाई के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड हाई पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को 1,412 रुपये की तेजी के साथ 1,26,041 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,24,629 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,923 रुपये की तेजी के साथ 1,26,552 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,26,561 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,25,585 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,26,561 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को 608 रुपये की तेजी के साथ 1,55,253 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,645 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 6,940 रुपये की तेजी  के साथ 1,61,585 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,61,590 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,55,253 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,61,590 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी ने बनाया नया हाई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,130.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस  4,133 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 42.10 डॉलर की तेजी के साथ 4,175.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,175.40 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 50.75 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 52.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव आज 52.31 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गए।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,26,041 1,24,629 1,26,552
चांदी 1,55,253 1,54,645 1,61,585
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,130.90 4,133 4,175.10
चांदी 50.75 50.42 52.18

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement