facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोने-चांदी की चमक फीकी, ग्लोबल बाजार में भी सुस्ती; चेक करें MCX पर आज के भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,09,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,26,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- September 18, 2025 | 9:59 AM IST
Gold investment
सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 1,10,666 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने- चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार (18 सितंबर) को दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को दोनों के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,09,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,26,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 642 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,180 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,09,822 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 460 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,362 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,09,366 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,09,157 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 1,10,666 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 985 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,999 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,26,984 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 581 रुपये की गिरावट के साथ 1,26,403 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,26,614 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,25,999 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,30,450 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 3,692.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,717.80 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 20.70 डॉलर की गिरावट के साथ 3,697.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 3,739.90 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 42 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.15 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 41.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,09,180 1,09,822 1,09,362
चांदी 1,25,999 1,26,984 1,26,403
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,692.50 3,717.80 3,697.10
चांदी 42 42.15 41.92

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)  

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement