facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़का, चांदी भी फिसली; चेक करें MCX पर आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,20,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,45,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- October 10, 2025 | 10:31 AM IST
Jewellery stocks, Gold stocks to buy
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold and Silver Rate today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में शुक्रवार (10 अक्टूबर) को तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों के भाव लुढ़क गए। गुरुवार को दोनों के भाव की शुरुआत सुस्त रही लेकिन बाद में भाव तेजी से चढ़कर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि कारोबार बंद होने के समय भाव तेजी से गिरकर बंद हुए थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,20,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,45,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

तेज शुरुआत के बाद लुढ़का सोना

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 508 रुपये की तेजी के साथ 1,21,001 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,20,493 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 51 रुपये की गिरावट के साथ 1,20,442 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,21,350 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,20,100 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,23,677 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोना पहली बार 4,000 डॉलर के पार, चांदी और प्लैटिनम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,175 रुपये की तेजी के साथ 1,48,499 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,46,324 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 892 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,432 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,48,499 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,45,319 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,53,388 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ग्लोबल बाजार में भी सुस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में दोनों के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,990.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,972.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,972.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.65 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.15 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 47.11 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 51 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,21,001 1,20,493 1,20,442
चांदी 1,48,499 1,46,324 1,45,432
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,990.10 3,972.60 3,972.20
चांदी 47.65 47.15 47.11

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 10, 2025 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement