facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर, सोना भी हुआ महंगा

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,09,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,28,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- September 12, 2025 | 9:44 AM IST
Gold and silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार (12 सितंबर) को तेजी देखी जा रही है। चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,09,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,28,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत शुक्रवार को तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 371 रुपये की तेजी के साथ 1,09,352 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,08,981 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 531 रुपये की तेजी के साथ 1,09,512 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,09,540 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,09,351 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 1,09,840 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 661 रुपये की तेजी के साथ 1,27,599 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,26,938 रुपये था।खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,188 रुपये की तेजी के साथ 1,28,126 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,28,294 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,27,599 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,28,294 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई, लेकिन बाद में इनके भाव चढ़ गए। Comex पर सोना 3,672.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,673.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,690.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के भाव ने 3,715 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 42.05 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.14 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.38 डॉलर की तेजी के साथ 42.53 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,09,352 1,08,981 1,09,512
चांदी 1,27,599 1,26,938 1,28,126
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,672.80 3,673.60 3,690.40
चांदी 42.05 42.14 42.53

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 12, 2025 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement