facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price Today: US-ईरान डील की खबर से चांदी फिर ₹2.50 लाख पार, सोना ₹3301 उछला

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना ₹1,53,250 और चांदी ₹2,52,450 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- June 15, 2026 | 9:42 AM IST
Gold and Silver rate today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold and Silver Rate Today: अमेरिका ईरान के बीच डील होने की खबर से सोने-चांदी के वायदा भाव में अब तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव सोमवार (15 जून) को तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,53,250 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,52,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना ₹3,301 उछलकर खुला

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 3,301 रुपये की तेजी के साथ 1,53,829 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,50,528 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,713 रुपये की तेजी के साथ 1,53,241 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,829 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,977 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ये भी पढ़ें…हॉर्मुज खुलने की खबर से तेल में बड़ी गिरावट, 80 डॉलर के करीब पहुंचे भाव

चांदी में ₹5,377 की तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 5,377 रुपये की तेजी के साथ 2,51,563 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,46,186 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 6,261 रुपये की तेजी के साथ 2,52,447 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,53,345 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,51,563 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर सोना 4,289.40 डॉलर पर खुला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,289.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,238.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 110.80 डॉलर की तेजी के साथ 4,349.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 68.90 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 67.97 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.67 डॉलर की तेजी के साथ 70.65 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

ये भी पढ़ें… तेल नरम, गेहूं-सोयाबीन पर दबाव; हॉर्मुज और ईरान समझौते पर टिकी बाजार की नजर

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,53,829 1,50,528 1,53,241
चांदी 2,51,563 2,46,186 2,52,447
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,289.40 4,238.80 4,349.60
चांदी 68.90 67.97 70.65

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं।)

Advertisement
First Published - June 15, 2026 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement