facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिकॉर्ड स्तर से फिसला सोना, चांदी के भाव भी पड़े नरम; चेक कर लें आज के भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव ₹1,10,100, जबकि चांदी के भाव ₹1,29,300 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- September 16, 2025 | 9:38 AM IST
Gold and Silver Price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gold and Silver Rate today: रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद मंगलवार (16 सितंबर) को सोने-चांदी के भाव शुरुआती कारोबार में नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोना तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गया, जबकि चांदी की शुरुआत नरमी के साथ ही हुई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,10,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,29,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना तेज शुरुआत के बाद फिसला

सोने के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 98 रुपये की तेजी के साथ 1,10,277 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,10,179 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 49 रुपये की गिरावट के साथ 1,10,130 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने ने 1,10,277 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,10,070 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने सोमवार को 1,10,330 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की सुस्त शुरुआत

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 94 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,336 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,29,429 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 109 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,320 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,29,390 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,29,214 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,29,622 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरम पड़े भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,720.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,719 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,715.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 3,728.40 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 43.20 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 42.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,10,277 1,10,179 1,10,130
चांदी 1,29,336 1,29,429 1,29,320
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,720.30 3,719 3,715.70
चांदी 43.20 42.96 42.95

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 16, 2025 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement