facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price Today: सोना नए ​शिखर पर, चांदी ने भी बनाया रिकॉर्ड; चेक करें आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,38,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,31,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- December 26, 2025 | 9:48 AM IST
Gold and Silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार में भारी तेजी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह लगातार चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार (26 दिसंबर) को घरेलू बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,38,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,31,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड हाई स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 477 रुपये की तेजी के साथ 1,38,574 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,38,097 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 722 रुपये की तेजी के साथ 1,38,819 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,38,991 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,38,574 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,38,991 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ALSO READ | ₹7,600 का सोना ₹1.35 लाख कैसे पहुंचा? जानें 20 साल में शेयर मार्केट के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन

चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और इसके भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 584 रुपये की तेजी के साथ 2,24,374 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,23,790 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 8,009 रुपये की तेजी के साथ 2,31,799 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,32,741 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,24,374 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 2,32,741 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव ऑल टाइम हाई पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। Comex पर सोना 4,523.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,502.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 35.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,538.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,561.60 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 72.72 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 71.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.54 डॉलर की तेजी के साथ 75.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 75.49 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,38,574 1,38,097 1,38,819
चांदी 2,24,374 2,23,790 2,31,799
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,523.50 4,502.80 4,538.30
चांदी 72.72 71.68 75.22

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - December 26, 2025 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement