facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Rate Today (27 May): सोने में नरमी के बाद तेजी, चांदी में फिसलन; MCX पर देखें आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today:  ग्लोबल बाजार में नरमी के बीच घरेलू बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार को नरमी के साथ हुई। हालांकि सोने के भाव बाद में सुधर गए।

Last Updated- May 27, 2025 | 11:03 AM IST
Gold and Silver price today
Gold, silver price today

Gold and Silver Rate today:  ग्लोबल बाजार में नरमी के बीच घरेलू बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार को नरमी के साथ हुई। हालांकि सोने के भाव बाद में सुधर गए, लेकिन चांदी नरमी के साथ ही कारोबार कर रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 96,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 97,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोन चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold Rate today: सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 337 रुपये की गिरावट के साथ 95,600 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,937 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 108 रुपये की तेजी के साथ 96,045 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,060 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,537 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver rate today: चांदी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 88 रुपये की गिरावट के साथ 97,915 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 98,003 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 103 रुपये की गिरावट के साथ 97,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,949 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,845 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,355.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,365.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 20.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,345.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.61 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 33.52 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 95,600 95,937 96,045
चांदी 97,915 98,003 97,900
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,355.60 3,365.80 3,345.70
चांदी 33.61 33.60 33.52

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement