facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, सोना फिर ₹1.48 लाख पार

Advertisement

Gold and Silver Rate today: घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,48,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,50,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- February 03, 2026 | 9:34 AM IST
gold jewellery
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में रिकॉर्ड स्तर से मुनाफावसूली के कारण भाव काफी गिर गए थे। निचले स्तर से अब इनकी कीमतों में तेजी लौट आई है। दोनों के भाव मंगलवार (3 फरवरी) को तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,48,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,50,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव उछले

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 4,009 रुपये की तेजी के साथ 1,48,000 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,991 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,319 रुपये की तेजी के साथ 1,48,310 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,48,310 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,47,215 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव: चांदी 4 दिन में ऑल-टाइम हाई से 41% फिसली, सोना भी दबाव में

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 9,450 रुपये की तेजी के साथ 2,45,711 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,36,261 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 14,175 रुपये की तेजी के साथ 2,50,436 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,50,436 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,45,711 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में अब तेजी लौट आई है। दोनों के भाव हाल में मुनाफावसूली के कारण जिस निचले स्तर तक गिर गए थे, उससे काफी सुधर गए। Comex पर सोना आज 4,691 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,652.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 157.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,809.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 79.22 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.06 डॉलर की तेजी के साथ 82.06 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,48,000 1,43,991 1,48,310
चांदी 2,45,711 2,36,261 2,50,436
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,691 4,652.60 4,809.90
चांदी 79.22 77 82.06

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 3, 2026 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement