facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price Today: सोने का वायदा भाव ₹1.59 लाख के पार, चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसली

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना ₹1,59,000 और चांदी ₹2,62,850 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- June 04, 2026 | 9:53 AM IST
Gold and Silver Rate today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही लेकिन बाद में चांदी के भाव गिर गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में गुरुवार (4 मई) को सोने के वायदा भाव 1,59,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,62,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव तेजी और चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 847 रुपये की तेजी के साथ 1,59,366 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,58,519 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 501 रुपये की तेजी के साथ 1,59,020 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,59,366 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,005 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 188 रुपये की तेजी के साथ 2,63,146 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,62,958 रुपये था। हालांकि ल खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 120 रुपये की गिरावट के साथ 2,62,838 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,63,711 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,62,642 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में तेजी, जबकि चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,462.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,466.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,492.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 73.08 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 73.69 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 73.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,59,366 1,58,519 1,59,020
चांदी 2,63,146 2,62,958 2,62,838
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,462.60 4,466.90 4,492.30
चांदी 73.08 73.69 73.59

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - June 4, 2026 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement