facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोना-चांदी के भाव में उछाल, MCX पर गोल्ड में ₹1,20,839 पर शुरू हुआ ट्रेड

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,20,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- November 07, 2025 | 10:08 AM IST
Gold and Silver price today
MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 226 रुपये की तेजी के साथ 1,20,839 रुपये के भाव पर खुला। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव शुक्रवार (7 नवंबर) को तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,20,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 226 रुपये की तेजी के साथ 1,20,839 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,20,613 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 213 रुपये की तेजी के साथ 1,20,629 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,20,880 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,20,801 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 240 रुपये की तेजी के साथ 1,47,309 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,47,069 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 880 रुपये की तेजी के साथ 1,47,949 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,48,106 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,47,303 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में दोनों के भाव चढ़ गए। Comex पर सोना 3,986.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,991 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,998.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.86 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.95 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 48.09 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,20,839 1,20,613 1,20,629
चांदी 1,47,309 1,47,069 1,47,949
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,986.90 3,991 3,998.40
चांदी 47.86 47.95 48.09

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement