facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोने की रिकॉर्डतोड़ तेजी पर ब्रेक, ₹1098 गिरावट के साथ शुरू हुई ट्रेडिंग; चांदी भी ऊंचाई से उतरी

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में गुरुवार को सोने के भाव ₹1,22,650, जबकि चांदी के भाव ₹1,48,550 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- October 09, 2025 | 9:42 AM IST
Gold and Silver Price Today
सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,23,450 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। (प्रतीकात्मक फोटो)

सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी पर ब्रेक लगा है। बीते दिनों लगातार रिकॉर्ड बनाने के बाद गुरुवार (9 अक्टूबर) को दोनों के कीमती धातुओं के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,22,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,48,550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड स्तर से लुढ़का

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,098 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,111 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,23,209 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 539 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,670 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,23,197 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,22,111 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,23,450 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,105 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,750 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,855 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,290 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,565 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,48,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,900 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,50,282 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,061.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,070.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 38.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,032.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस सप्ताह 4,081 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.45 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.99 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 48.11 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 49.19 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,22,111 1,23,209 1,22,670
चांदी 1,48,750 1,49,855 1,48,565
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,061.80 4,070.50 4,032.20
चांदी 48.45 48.99 48.11

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement