facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver at New High: धनतेरस से पहले सोना ₹1.31 लाख पार, चांदी भी नई ऊंचाई पर

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,31,600, जबकि चांदी के भाव ₹1,69,000 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- October 17, 2025 | 10:22 AM IST
Gold and silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में लगातार पांचवें दिन शुक्रवार (17 अक्टूबर) को सोने के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी ने भी सर्वोच्च स्तर छू लिया। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,31,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,69,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी पर कारोबार कर रहे हैं।

सोना ₹1.31 लाख पार

सोने के वायदा भाव की शुरुआत शुक्रवार को तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,174 रुपये की तेजी के साथ 1,31,026 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,29,852 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,778 रुपये की तेजी के साथ 1,31,630 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,31,699 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,31,026 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोने में पैसा लगाने वालों का लगातार बढ़ रहा मुनाफा! WGC ने कहा – अब भी बाकी है बढ़त

चांदी ₹1.70 लाख के करीब 

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 437 रुपये की तेजी के साथ 1,68,100 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,67,663 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,434 रुपये की तेजी के साथ 1,69,097 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,69,200 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,67,006 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही और दोनों के भाव ऑल टाइम पर पहुंच गए। Comex पर सोना 4,348.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,304.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 52.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,357.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,392 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 53.42 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 53.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 53.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: 2001 से 2025 तक सोना-चांदी कैसे बढ़े साथ-साथ, जानें आगे का आउटलुक और पूरी रिपोर्ट

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,31,026 1,29,852 1,31,630
चांदी 1,68,100 1,67,663 1,69,097
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,348.10 4,304.60 4,357.20
चांदी 53.42 53.29 53.34

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement