facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोना पहुंचा 4,100 डॉलर के पार, व्यापारिक टकराव और फेड रेट कटौती की उम्मीदों ने बढ़ाई मांग

Advertisement

इस साल सोने की कीमतों में अब तक 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पहली बार यह 4,100 डॉलर का अहम स्तर पार कर गया

Last Updated- October 14, 2025 | 9:54 PM IST
Gold Jewellery

मंगलवार को सोने की कीमतें 4,100 डॉलर से ऊपर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। इसकी मुख्य वजह इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें और दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच नए सिरे से व्यापारिक टकराव के बाद सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है।

11.38 बजे तक हाजिर सोना 0.5 फीसदी बढ़कर 4,129.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सत्र के शुरू में यह 4,179.48 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। दिसंबर डिलिवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,147.10 डॉलर हो गया।

इस साल सोने की कीमतों में अब तक 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पहली बार यह 4,100 डॉलर का अहम स्तर पार कर गया। भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों, केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों में शानदार निवेश आने की वजह से यह बढ़त हासिल हुई है।

नेमो डॉट मनी के मुख्य बाजार विश्लेषक हान टैन ने कहा, ‘वैश्विक व्यापार टकराव की नई चिंताओं ने सोने को 4,100 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर पहुंचा दिया है।’ अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसंट ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अक्टूबर के अंत में दक्षिण कोरिया में चीनी नेता शी चिनफिंग से मिलने के लिए तैयार हैं।

हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता तेज हो गई है। लेकिन दोनों देश समुद्री शिपिंग कंपनियों पर बंदरगाह शुल्क लगाना शुरू कर देंगे जो हॉलिडे टॉय से लेकर कच्चे तेल तक सब कुछ पहुंचाती हैं। बैंक ऑफ अमेरिका और सोसियाते जेनेराली के विश्लेषकों का अनुमान है कि 2026 में सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा।

सोने और हाजिर बाजार की तंगी को समर्थन देने वाले इन्हीं कारकों की वजह से हाजिर चांदी 1.6 फीसदी गिरकर 51.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इससे पहले यह 53.60 डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement