facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोना 97 हजार से नीचे फिसला, चांदी भी लुढ़की; चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 27, 2025 | 10:33 AM IST
Akshaya Tritiya gold buying
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 826 रुपये की गिरावट के साथ 96,261 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,087 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 905 रुपये की गिरावट के साथ 96,182 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,501 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,101 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी सस्ती हुई

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 126 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,629 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,06,755 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 404 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,351 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,6,629 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,0,6,286 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,341.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,348 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 29.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,318.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.56 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 36.53 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 96,261 97,087 96,182
चांदी 1,06,629 1,06,755 1,06,351
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,341.30 3,348 3,318.60
चांदी 36.56 36.59 36.53

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement