facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold ETF : 3 साल का इंतजार खत्म! 2024 में सोने पर इन्वेस्टर्स हुए फिदा! ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश 2020 के बाद पहली बार बढ़ा

Advertisement

यदि सिर्फ दिसंबर की बात करें तो 2019 के बाद यह पहला मौका है जब ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ ने दम दिखाया हो।

Last Updated- January 10, 2025 | 2:34 PM IST
Gold

Gold ETF in 2024: तीन वर्ष के लंबे इंतजार के बाद गोल्ड (gold) में 2024 के दौरान एक बार फिर इन्वेस्टमेंट डिमांड में तेजी देखने को मिली। गोल्ड ईटीएफ (gold ETF) के आंकड़े तो इसी बात की तस्दीक करते हैं। 2020 के बाद पहली बार ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में 2024 के दौरान इनफ्लो यानी निवेश में इजाफा दर्ज किया गया। यदि सिर्फ दिसंबर की बात करें तो 2019 के बाद यह पहला मौका है जब गोल्ड ईटीएफ ने दम दिखाया हो। इससे पहले लगातार छह महीने  की तेजी के बाद नवंबर में गोल्ड ईटीएफ में निवेश में कमी आई थी।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2024 के आखिरी महीने यानी दिसंबर के दौरान ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश 0.8 बिलियन डॉलर बढ़ा। वॉल्यूम /टोटल होल्डिंग के लिहाज से इस दौरान निवेश में 3.6 टन की वृद्धि हुई। बीते साल नवंबर में गोल्ड ईटीएफ में 2.1 बिलियन डॉलर यानी 28.6 टन का आउटफ्लो दर्ज किया गया था।

कैलेंडर ईयर 2024 की बात करें तो गोल्ड ईटीएफ में निवेश में 3.4 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। हालांकि टोटल होल्डिंग मेंं इस दौरान कमी आई। टोटल होल्डिंग 2024 मेंं 5 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। बीते साल टोटल होल्डिंग 3,218.8 टन रहा जो 2023 के 3,225.6 टन के मुकाबले 6.8 टन कम है।

वर्ष        गोल्ड ईटीएफ टोटल होल्डिंग (टन) एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) (बिलियन डॉलर)
2024 3,218.8 270.5
2023 3,225.6 214.4 
2022 3,469.8 202.6
2021 3,579.4 209.7
2020 3,768.1 229.3
2019 2,875.6 140.9
2018 2,472 101.9

लेकिन सोने की कीमतों में तेजी और इनफ्लो की वजह से 2024 में गोल्ड ईटीएफ का  एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 2023 के मुकाबले 26 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 271 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। 

Gold ETF holdings and flows by region in 2024

इनफ्लो के मामले में 2024 में एशिया सबसे आगे रहा। एशियाई देशों में इस दौरान  6.4 बिलियन डॉलर का निवेश बढ़ा। नार्थ अमेरिका में भी 2.3 बिलियन डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया। सालाना आधार पर देखें तो 2020 के बाद पहली बार नार्थ अमेरिकी देशों में निवेश में इजाफा हुआ। लेकिन यूरोप में निवेशक गोल्ड ईटीएफ को लेकर उत्साहित नहीं दिखे। यूरोपीय निवेशकों ने बीते साल गोल्ड ईटीएफ से 5.8 बिलियन डॉलर निकाले। बीते महीने हालांकि यूरोपीय देशों में 0.3 बिलियन डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया।

महीना     गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो/आउटफ्लो  
दिसंबर 2024 +0.8 बिलियन डॉलर (+3.6 टन)
नवंबर 2024 -2.1बिलियन डॉलर (-28.5 टन)
अक्टूबर 2024 +4.3 बिलियन डॉलर (+43.5 टन)
सितंबर 2024 +1.4 बिलियन डॉलर (+18.4 टन)
अगस्त 2024 +2.1 बिलियन डॉलर (+28.5 टन)
जुलाई 2024 +3.6 बिलियन डॉलर (+47.7 टन)
जून 2024 +1.4 बिलियन डॉलर (+17.5 टन)
मई 2024 +0.5 बिलियन डॉलर (+8.2 टन)
अप्रैल 2024 -2.1 बिलियन डॉलर (-32.9 टन)
मार्च 2024 -0.8 बिलियन डॉलर (-13.6 टन)
फरवरी 2024 -2.9 बिलियन डॉलर (-48.7 टन)
जनवरी 2024 -2.8 बिलियन डॉलर (-50.9 टन)

(Source: World Gold Council)

मई  2024 से पहले भी थी सुस्ती

मई 2024 से पहले भी लगातार 12 महीने ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में आउटफ्लो देखने को मिला था। मार्च-मई 2023 की अवधि को निकाल दें तो अप्रैल 2022 से इन्वेस्टमेंट डिमांड अप्रैल 2024 तक लगातार नेगेटिव जोन में पड़ी हुई थी। 2020 में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 49.4 बिलियन डॉलर (892.1 टन) बढ़ा था। हालांकि उसके बाद 2021 और 2022 में यह क्रमश: 8.9 बिलियन डॉलर (188.8 टन) और 2.9 बिलियन डॉलर (109.5) टन घटा। कैलेंडर ईयर 2023 के दौरान गोल्ड ईटीएफ से कुल 14.7 बिलियन डॉलर (244.2 टन) की निकासी हुई।

वर्ष        गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो/आउटफ्लो  
2024 +3.4 बिलियन डॉलर (-6.8 टन)
2023 -14.7 बिलियन डॉलर (-244.2 टन)
2022 -2.9 बिलियन डॉलर (-109.5)
2021 -8.9 बिलियन डॉलर (-188.8 टन)
2020 +49.4 बिलियन डॉलर (+892.1 टन)
2019 +19.6 बिलियन डॉलर (+403.6 टन)
2018 +3.9 बिलियन डॉलर (+70.2 टन)

(Source: World Gold Council)

गोल्ड के लिए शानदार रहा 2024 

गोल्ड के लिए 2024 शानदार रहा। बीते वर्ष न सिर्फ सोने का प्रदर्शन पिछले 14 वर्षों में यानी 2010 के बाद सबसे बेहतर रहा बल्कि कई ट्रेंड भी बनते दिखे। सोने की बेंचमार्क ग्लोबल कीमतों ने 2024 में 40 दफे न्यू ऑल टाइम हाई बनाया। जियो-पॉलिटिकल टेंशन, सेंट्रल बैंकों की खरीदारी, इन्वेस्टमेंट यानी ईटीएफ (ETF) डिमांड में तेजी और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच सोने की कीमतों में 2024 में 27 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई।

गोल्ड ने 2024 में सभी एसेट क्लास को छोड़ा पीछे

chart 1

Source: World Gold Council

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 8:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement