facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold hits fresh record high: सोना 73 हजार के पार निकला, चांदी 85,000 के करीब

Advertisement

Gold hits fresh record high: स्पॉट मार्केट में आज सोना 24 कैरेट (999) 73,174 रुपये के भाव पर बिका। जबकि कल बाजार बंद होने के समय सोना 71,823 रुपये के स्तर पर था।

Last Updated- April 12, 2024 | 8:33 PM IST
Gold Silver Price

Gold hits fresh record high: सोने-चांदी के भाव बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहे है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव रुझानों के बीच शुक्रवार यानी 12 अप्रैल को सोने की कीमतें घरेलू बाजार में 73,000 रुपये के स्तर के पार निकल गई। चांदी के भाव भी सातवें आसमान पर है।

MCX पर सोना 73,500 के नए ऑलटाइम हाई के करीब पहुंचा

सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार के बंद से 355 रुपये ऊपर 71,999 रुपये पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 73,462 रुपये के हाई और 71,999 रुपये के निचले स्तर को छुआ। खबर लिखे जाते समय यह 73,362 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार के बंद से 392 रुपये बढ़कर 83,239 रुपये पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 85,051 रुपये के हाई और 83,238 रुपये के निचले स्तर को छुआ। खबर लिखे जाते समय यह 84,941 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Also read: Gold Silver Price Today: सातवें आसमान पर सोना-चांदी के दाम, जानें आज के रेट

स्पॉट मार्केट में 1,300 रुपये से ज्यादा चढ़े सोना-चांदी के दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, स्पॉट मार्केट में आज सोना 24 कैरेट (999) 73,174 रुपये के भाव पर बिका। जबकि कल बाजार बंद होने के समय सोना 71,823 रुपये के स्तर पर था। इस तरह से एक दिन में ही सोने का दाम 1,351 रुपये बढ़ गया।

घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी का रुख जारी है। आज चांदी 1,476 रुपये की तेजी के साथ 83,819 रुपये के नए ऑलटाइम हाई पर है। जबकि कल यह 82,343 रुपये के स्तर पर था।

रॉकेट की तेजी से क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के भाव

हाल के दिनों में मध्य पूर्व में एक और युद्ध का संकट गहरा रहा है। ईरान इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इस खबर से तनाव और बढ़ रहा है। इस कारण से सोने-चांदी की कीमतें तेजी से भाग रही है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों में जून में कटौती की प्रबल संभावना के कारण सोने-चांदी की कीमतों को मजबूती मिल रही है। साथ ही विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ाई है। इसमें चीन का केंद्रीय बैंक सबसे आगे रहा है। इससे भी दोनों धातुओं के दाम बढ़ रहे है।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement