facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold hits record high: सोना पहली बार 72 हजार के पार, चांदी की चमक भी बढ़ी

Advertisement

Gold hits record high: अमेरिका में ब्याज दरों में जून में कटौती की प्रबल संभावना के कारण सोने-चांदी की कीमतों को मजबूती मिल रही है।

Last Updated- April 10, 2024 | 5:42 PM IST
Gold and Silver Price Today

Gold hits record high: हर गुजरते दिन के साथ सोने की कीमतें आसमान छू रही है। ग्लोबल मार्केट से मिले रहे पॉजिटिव रुझानों के बीच बुधवार यानी 10 अप्रैल को सोने की कीमतें घरेलू बाजार में 72,000 रुपये के लेवल को पार कर नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार में रिकॉर्ड 72 हजार रुपये के पार पहुंचा सोना

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, स्पॉट मार्केट में आज सोना 24 कैरेट (999) शुरुआती कारोबार में 72,048 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया। जबकि कल बाजार बंद होने के समय सोना 71,832 रुपये के स्तर पर था।

घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी का रुख जारी है। आज चांदी 368 रुपये की तेजी के साथ 82,468 रुपये के ऑलटाइम हाई पर है। जबकि कल यह 82,100 रुपये के स्तर पर था।

MCX पर सोने का भाव 72 के करीब, चांदी नए ऑलटाइम हाई पर

सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार के बंद से 198 रुपये ऊपर 71,438 रुपये पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 71,709 रुपये के हाई और 71,318 रुपये के निचले स्तर को छुआ। खबर लिखे जाते समय यह 71,415 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार के बंद से 221रुपये बढ़कर 82,671 रुपये पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 83,092 रुपये के हाई और 82,561 रुपये के निचले स्तर को छुआ। खबर लिखे जाते समय यह 82,739 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Also read: Gold ETF: FY24 में गोल्ड ईटीएफ में निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, ग्लोबल लेवल पर आउटफ्लो जारी

क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमतें?

अमेरिका में ब्याज दरों में जून में कटौती की प्रबल संभावना के कारण सोने-चांदी की कीमतों को मजबूती मिल रही है। इसके अलावा विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ाई है। इसमें चीन का केंद्रीय बैंक सबसे आगे रहा है। रूस-यूक्रेन तथा इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष और मध्य पूर्व से संबंधित भू-राजनीतिक जोखिम के कारण भी सोने-चांदी की कीमतों को बल मिल रहा है।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 5:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement