facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver price today: सोना लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर; चांदी ₹1.47 लाख के करीब

Advertisement

Gold Silver price today: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,21,950 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं

Last Updated- October 08, 2025 | 10:02 AM IST
Gold and silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव लगातार तीसरे दिन बुधवार (8 अक्टूबर)  को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,21,950 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,47,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत बुधवार को  तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 834 रुपये की तेजी के साथ 1,21,945 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,21,111 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 829 रुपये की तेजी के साथ 1,21,940 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,22,101 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,21,878 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,22,101 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें | Buying Gold on Diwali: दिवाली पर 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी खरीदें या नहीं? जानें इसमें क्या-क्या मिलाया जाता है

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,207 रुपये की तेजी के साथ 1,46,999 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,792 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,245 रुपये की तेजी के साथ 1,47,037 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,478 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,46,850 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,47,977 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,007.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,004.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 30.10 डॉलर की तेजी के साथ 4,034.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने आज 4,036.80 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.66 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.51 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.59 डॉलर की तेजी के साथ 48.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 48.51 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,21,945 1,21,111 1,21,940
चांदी 1,46,999 1,45,792 1,47,037
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,007.10 4,004.40 4,034.50
चांदी 47.66 47.51 48.10

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement