facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Import: सोने का आयात अगस्त में दोगुना होकर 10.06 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

Advertisement

Gold import: सोने के आयात में उछाल ने देश के व्यापार घाटे (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) को अगस्त में बढ़ाकर 29.65 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया।

Last Updated- September 17, 2024 | 7:12 PM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs

Gold Import: सीमा शुल्क में भारी कटौती और त्योहारी मांग आने से अगस्त में सोने का आयात दोगुने से अधिक होकर 10.06 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में सोने का आयात 4.93 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने स्वर्ण आयात के इस रिकॉर्ड स्तर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सोने पर सीमा शुल्क दरों में भारी कटौती की गई है ताकि सोने की तस्करी और अन्य गतिविधियों में कमी आ सके। बर्थवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “यह वह समय है जब जौहरी त्योहारों के मौसम में बिक्री के लिए अपने माल का स्टॉक करना शुरू करते हैं।”

वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में सरकार ने शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने की घोषणा की थी। भारत का स्वर्ण आयात चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में 4.23 प्रतिशत घटकर 12.64 अरब डॉलर रह गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश का स्वर्ण आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर हो गया था।

Also read: Gold price today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी…चेक करें ताजा रेट

भारत सोने का सर्वाधिक आयात स्विट्जरलैंड से करता है जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 16 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर है। देश के कुल आयात में इस कीमती धातु का हिस्सा पांच प्रतिशत से अधिक है।

सोने के आयात में उछाल ने देश के व्यापार घाटे (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) को अगस्त में बढ़ाकर 29.65 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया। भारत चीन के बाद दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 7:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement