facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बढ़त के बाद सोने में पहली साप्ताहिक नरमी मुमकिन, अमेरिका-ईरान तनाव और तेल कीमतों का असर

Advertisement

हाजिर सोना 0.3 फीसदी बढ़कर 4,704.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो 13 अप्रैल के बाद इसका सबसे निचला स्तर है

Last Updated- April 24, 2026 | 10:54 PM IST
gold jewellery

सोने की कीमतें शुक्रवार को बढ़ गई लेकिन पांच हफ्तों की लगातार बढ़त के बाद इस हफ्ते इसमें पहली बार गिरावट देखने को मिल सकती है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध के कारण महंगाई को लेकर चिंताएं बरकरार हैं।

हाजिर सोना 0.3 फीसदी बढ़कर 4,704.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो 13 अप्रैल के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। इस हफ्ते अब तक इसमें लगभग 2.5 फीसदी की गिरावट आई है। जून डिलिवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी बढ़कर 4,721.10 डॉलर पर पहुंच गया।

यूबीएस के विश्लेषक जियोवानी स्टौनवो ने कहा, पिछले दिनों की तरह सोने की चाल तेल की कीमतों से जुड़ी हुई है। तेल की कीमतें पहले 2 फीसदी बढ़ीं, अब 1 फीसदी नीचे आ गई हैं और ऐसा लगता है कि इसका संबंध ईरान और अमेरिका के बीच संभावित रूप से फिर से शुरू होने वाली बातचीत से है।

एक सूत्र ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची के शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है और अमेरिका के साथ शांति वार्ता होने की संभावना है। शुक्रवार को तेल की कीमतें नकारात्मक हो गईं, ब्रेंट लगभग 104 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, लेकिन फिर भी इस सप्ताह 16 फीसदी की बढ़त की ओर अग्रसर है।

कच्चे तेल की ज्यादा कीमतें महंगाई बढ़ा सकती हैं, जिससे ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement