facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Outlook: थम सकती है सोने की तेजी, फेडरल रिजर्व के नीति फैसले पर निवेशकों की नजर

Advertisement

Gold Outlook: सोने की कीमतों में पॉजिटिव गति जारी रही और यह लगातार चौथे सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुआ।

Last Updated- September 14, 2025 | 7:16 PM IST
Akshaya Tritiya gold buying

Gold Outlook: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 17 सितंबर को नीति फैसले से पहले सोने की कीमतों में तेजी कुछ थम सकती है, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि आगे चलकर इस कीमती धातु की चमक बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि कारोबारी टैरिफ प्रभाव का आकलन करने के लिए ट्रेड इन्फ्लेशन डेटा, ब्रिटेन और यूरो क्षेत्र सहित प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के महंगाई के आंकड़ों, और बैंक ऑफ इंग्लैंड तथा बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति बैठकों पर नजर रखेंगे।

सोने की कीमतें 4 हफ्ते में 10% बढ़ी

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के – जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ”सोने की कीमतों में पॉजिटिव गति जारी रही और यह लगातार चौथे सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि सप्ताह के मध्य में बढ़त की गति कुछ धीमी हो गई। पिछले चार हफ्तों में कीमतों में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी के बाद निवेशक और कारोबारी अब सतर्क हो गए हैं और मौजूदा कीमतों पर नए तेजी के सौदे जोड़ने से हिचक रहे हैं।”

Also Read: Infra funds: सरकारी खर्च के बावजूद घाटे में रह गए इंफ्रास्ट्रक्चर फंड्स, निवेश करें या दूर रहें? जानें एक्सपर्ट्स की राय

सोने की चमक बरकरार रहेगी

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया और रूस-यूक्रेन में भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। मेर ने कहा कि सोना-चांदी की कीमतों के सकारात्मक बने रहने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर है। ऐसे में कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिल सकता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक 16 सितंबर को शुरू होगी और 17 सितंबर को नीति निर्णय की घोषणा की जाएगी। एंजल वन के प्रथमेश माल्या ने कहा कि अमेरिका में भारतीय आयात पर लगाए गए 50% टैरिफ और हाल के हफ्तों में रूस-यूक्रेन संघर्ष बढ़ने के चलते यह तेजी आश्चर्यजनक नहीं है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 14, 2025 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement