facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Outlook: इस सप्ताह कैसी रहेगी सोने की चाल? भाव बढ़ेंगे या घटेंगे जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Advertisement

एंजल वन के शोध प्रमुख प्रथमेश माल्या ने कहा कि सोने की कीमतें हाल के उच्च स्तर 1,29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1,21,000 रुपये के आसपास आ गई हैं

Last Updated- November 02, 2025 | 8:58 PM IST
gold jewellery

Gold Outlook: इस हफ्ते सोने की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं, क्योंकि निवेशकों की नजर अब अहम आर्थिक आंकड़ों और नीतिगत घटनाओं पर है, जिसमें पांच नवंबर को अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में होने वाली शुल्क से जुड़ी सुनवाई भी शामिल है। विश्लेषकों के अनुसार, आने वाले दिनों में निवेशक वैश्विक विनिर्माण और सेवा क्षेत्र से जुड़े पीएमआई आंकड़ों, चीन के व्यापार और वृद्धि दर के आंकड़ों के साथ-साथ अमेरिका के रोजगार, उपभोक्ता भावना और मुद्रास्फीति से जुड़े संकेतकों पर भी नजर रखेंगे।

अमेरिकी सुनवाई और आर्थिक आंकड़ों पर टिकी निगाहें

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा, “अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पांच नवंबर को होने वाली शुल्क से जुड़ी सुनवाई पर भी बाजार की नजर रहेगी। फैसले के आधार पर बाजार में तेज प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।” उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह सोने की कीमतें लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुईं, लेकिन बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कड़े रुख और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में सकारात्मक रुख ने कीमतों पर दबाव डाला, हालांकि सुरक्षित निवेश की मांग और निवेशकों की दिलचस्पी से कुछ सहारा भी मिला।

Also Read: LIC MF ने कंजम्पशन थीम पर उतारा नया फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा

डॉलर के मजबूत होने से टूटा सोना

एंजल वन के शोध प्रमुख (नॉन-एग्री कमोडिटीज एंड करेंसी) प्रथमेश माल्या ने कहा कि सोने की कीमतें हाल के उच्च स्तर 1,29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1,21,000 रुपये के आसपास आ गई हैं। यह गिरावट अमेरिका-भारत शुल्क तनाव में कमी और डॉलर के मजबूत होने की वजह से आई है। उन्होंने अनुमान जताया कि अगले सप्ताह सोने की कीमतें और गिरकर 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

सोना अब स्थिरता के दौर में

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत शुक्रवार को 817 रुपये बढ़कर 1,48,287 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स चांदी 0.87 फीसदी गिरकर 48.16 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्मार्टवेल्थ.एआई के संस्थापक पंकज सिंह ने कहा कि भारत और वैश्विक स्तर पर 10 महीने की तेजी के बाद अब सोना स्थिरता के दौर में है। उन्होंने कहा, “अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सुस्ती, बढ़ता कर्ज और राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सोना लंबे समय तक सुरक्षित निवेश का साधन बना रहेगा।”

Advertisement
First Published - November 2, 2025 | 8:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement