facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Outlook: क्या अभी और सस्ता होगा सोना? अमेरिका और चीन के आर्थिक आंकड़ों पर रहेंगी नजरें

Advertisement

Gold Outlook: MCX पर दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 165 रुपये की गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,21,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ

Last Updated- November 09, 2025 | 6:40 PM IST
gold jewellery

Gold Outlook: अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों, व्यापार शुल्क को लेकर जारी अनिश्चितताओं और चीन के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से पहले आने वाले सप्ताह में सोने की कीमतों में सुधार जारी रहने की उम्मीद है। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया। उन्होंने आगे कहा कि कारोबारी मौद्रिक नीति पर स्पष्टता के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर भी कड़ी नजर रखेंगे। इससे निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की दिशा तय होने की संभावना है।

सोने की कीमतों में सुधार की उम्मीद

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी – जिंस एवं मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में स्वस्थ गिरावट या और सुधार की उम्मीद है, क्योंकि सभी का ध्यान मुद्रास्फीति के आंकड़ों, शुल्क पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, फेड अधिकारियों के भाषणों और चीनी आंकड़ों पर रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें इस सप्ताह थोड़ी कम हुई, लेकिन यह धातु मोटे तौर पर एक सीमित दायरे में ही रही। मजबूत डॉलर और सुस्त भौतिक मांग के कारण इसकी बढ़त सीमित रही। खुदरा खरीदार कीमतों में और गिरावट की आशंका में बाजार से दूर हैं।

Also Read: डिजिटल गोल्ड के झांसे से बचें! सेबी ने बताया, क्यों खतरे में है आपका पैसा

सोना 165 रुपये हुआ सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 165 रुपये या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,21,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

एंजल वन के डीवीपी (शोध, गैर-कृषि जिंस एवं मुद्रा) प्रथमेश माल्या ने कहा, ‘‘इस दौरान एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 1,17,000-1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रहा। अमेरिकी श्रम बाजार की कमजोर रिपोर्ट, सुरक्षित निवेश की मांग, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और केंद्रीय बैंक की खरीदारी से निकट भविष्य में सोने की कीमत प्रभावित हो सकती है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘सोना 1979 के बाद से अपनी वार्षिक वृद्धि की राह पर है, और अगर मौजूदा बुनियादी कारक प्रभावी रहे तो जल्द ही सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है।’’

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 6:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement