facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोना एक लाख के पार, चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड; निवेशकों में बढ़ा उत्साह

Advertisement

सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंची, चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, ईरान-इजरायल तनाव के बीच सुरक्षित निवेशकों की बढ़ी मांग।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:53 PM IST
Akshaya Tritiya gold buying
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही। ईरान पर इजरायल के सैन्य हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 2,200 रु. उछलकर 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर बढ़ने से सोने के दाम में तेजी रही। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़कर 1,00,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इससे पहले, 22 अप्रैल को सोने की कीमत 1,800 रुपये चढ़कर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। 

Also Read:  Grasim Industries की पेंट व्यवसाय की तेजी से इंडियन पेंट कंपनियों की चमक फीकी

चांदी की कीमतों में 1,100 रुपये की तेजी आई और यह 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी की कीमतों में 1,000 रुपये की तेजी आई थी और यह 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। 

Also Read : ईरान पर इजरायल के हमले के बाद शेयर बाजार में गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘सोने की कीमतों ने एक नई ऊंचाई को छुआ और एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सराफा 3,440 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चला गया। इसका कारण निवेशकों ने बढ़ती वैश्विक अस्थिरता के बीच सुरक्षित-संपत्तियों की ओर रुख किया। 

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 28.30 डॉलर प्रति औंस या 0.84 फीसदी बढ़कर 3,415.13 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement