facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम एशिया तनाव का असर: मजबूत डॉलर और ऊंची ब्याज दर की आशंका से टूटा सोना

Advertisement

किटको मेटल्स के वरिष्ठ विश्लेषक जिम विकॉफ ने कहा कि युद्ध को लेकर अनिश्चितता के कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है, जिससे महंगाई की चिंता और ऊंची ब्याज दरों की आशंका बढ़ रही हैं

Last Updated- March 10, 2026 | 12:40 AM IST
Gold and Silver price today

सोने की कीमतों में सोमवार को करीब 1 फीसदी की गिरावट आई। डॉलर के मजबूत होने और पश्चिम एशियाई संघर्ष से जुड़ी मुद्रास्फीति की चिंताओं और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से सोने की कीमतों पर दबाव बना। सुबह 9:11 बजे (13.11 जीएमटी) पर हाजिर सोना 1.5 फीसदी गिरकर 5,092.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। अप्रैल डिलिवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा भाव 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 5,101.00 डॉलर पर आ गए।

किटको मेटल्स के वरिष्ठ विश्लेषक जिम विकॉफ ने कहा कि युद्ध को लेकर अनिश्चितता के कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है, जिससे मुद्रास्फीति की चिंता और ऊंची ब्याज दरों की आशंका बढ़ रही हैं। लेकिन लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष से सुरक्षित निवेश की मांग बनी रहने और सोने की कीमतों को स्थिर रहने की उम्मीद है। सोने को मुद्रास्फीति से बचाव का साधन माना जाता है, लेकिन कम ब्याज दरें शून्य-लाभ वाली संपत्ति के रूप में इसकी अपील को बढ़ाती हैं।

तेल की बढ़ती कीमतों के 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, जिससे निवेशकों में नकदी जुटाने की होड़ मच गई। निवेशकों को डर था कि पश्चिम एशिया में लंबा युद्ध ऊर्जा आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है और वैश्विक वृद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है। मजबूत डॉलर, अन्य मुद्राधारकों के लिए डॉलर में बिकने वाले सोने को महंगा बना देता है। इजरायल की सेना ने कहा कि उसने मध्य ईरान के साथ-साथ लेबनान की राजधानी बेरूत पर भी हमला किया। इस युद्ध के कारण होर्मुज का रास्ता प्रभावी रूप से बंद हो गया है, जहां वैश्विक तेल और लिक्विफाइड गैस का पांचवां हिस्सा गुजरता है।

फरवरी का अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बुधवार को जारी होने वाला है जबकि फेडरल रिजर्व का मुद्रास्फीति सूचकांक व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) शुक्रवार को जारी होगा।

विकॉफ ने कहा, अगर इस सप्ताह मुद्रास्फीति के कुछ चौंकाने वाले आंकड़े आते हैं तो इससे फेडरल रिजर्व एक तरह की दुविधा में पड़ जाएगा और सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक की अगली नीतिगत बैठक 17-18 मार्च को होने वाली है, जिसमें व्यापक रूप से यह उम्मीद की जा रही है कि ब्याज दरें स्थिर रहेंगी। अन्य धातुओं की बात करें तो हाजिर चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 84.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 2,141.38 डॉलर पर पहुंच गया और पैलेडियम 0.8 फीसदी बढ़कर 1,638.75 डॉलर पर जा पहुंचा।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement