facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Price: सोने की कीमतों में लगातार तेजी, रिकॉर्ड स्तर के करीब

Advertisement

आर्थिक अनिश्चितताओं और संभावित टैरिफ घोषणाओं के बीच सोने का भाव 3,119.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा

Last Updated- April 02, 2025 | 10:15 PM IST
Gold

पिछले सत्र में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद बुधवार को भी सोने की कीमतों में मजबूती रही क्योंकि निवेशकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ योजनाओं का इंतजार था। दिन में हाजिर सोना 0.3 फीसदी बढ़कर 3,119.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.3 फीसदी बढ़कर 3,155.80 डॉलर पर जा पहुंचा।

आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सोना-चांदी पसंदीदा निवेश विकल्प रहा है। हाजिर कीमतें अब जनवरी में ट्रंप के पदभार संभालने से पहले की तुलना में 400 डॉलर से अधिक चढ़ गई हैं और मंगलवार को 3,148.88 डॉलर के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गई थीं।

ट्रंप कई हफ़्तों से 2 अप्रैल को मुक्ति दिवस के रूप में प्रचारित कर रहे हैं और उम्मीद है कि वे बुधवार को व्हाइट हाउस रोज़ गार्डन कार्यक्रम में कई देशों पर व्यापक तौर पर नए टैरिफ लागू करेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि ये टैरिफ आर्थिक विकास को धीमा कर सकते हैं और व्यापार विवाद बढ़ा सकते हैं।

यूबीएस के विश्लेषक जियोवानी स्टानोवो ने कहा कि इस वर्ष के लिए सोने के लिए यूबीएस का आधार पूर्वानुमान 3,200 डॉलर प्रति औंस है। लेकिन अगर तीव्र आर्थिक मंदी आती है तो हम मान रहे हैं कि सोना 3,500 डॉलर तक भी जा सकता है।

आंकड़ों के मोर्चे पर बाजार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति के बारे में किसी भी संकेत के लिए शुक्रवार को आने वाली एडीपी रोजगार रिपोर्ट और गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। बीएमआई के विश्लेषकों ने कहा, व्यापक धातुओं में सोना एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करेगा। यह ऐसा परिदृश्य है जो तभी अटक सकता है जब अमेरिकी फेड ब्याज दरों में वृद्धि करने के लिए आगे बढ़ेगा। अन्य धातुओं की बात करें तो हाजिर चांदी मामूली बढ़कर 33.76 डॉलर पर पहुंच गई जबकि प्लेटिनम 0.1 फीसदी घटकर 978.71 डॉलर पर रहा। पैलेडियम की कीमत 0.1 फीसदी की मजबूती के साथ 984.75 डॉलर पर रही।

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement