facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर फिसला! फिर भी लगातार 8वें हफ्ते बढ़त में

Advertisement

ट्रंप की टैरिफ नीतियों के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, 2,950 डॉलर के ऊपर बना निवेशकों का भरोसा

Last Updated- February 21, 2025 | 11:05 PM IST
Gold

सोने की कीमतों में आज थोड़ी गिरावट आई मगर दो बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह बहुमूल्य धातु लगातार आठवें हफ्ते बढ़त में रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों की चिंता के बीच भी इसकी मजबूत मांग बनी रही। 1204 जीएमटी पर हाजिर सोना 0.4 फीसदी लुढ़ककर 2,927.95 डॉलर प्रति औंस हो गया। गुरुवार को रिकॉर्ड 2,954.69 डॉलर प्रति औंस पहुंचने के बाद इस हफ्ते सोने में करीब 1.6 फीसदी बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी सोना वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 2,941.70 डॉलर पर आ गया।

सैक्सो बैंक के जिंस रणनीति प्रमुख ओली हैनसेन ने कहा, ‘दिसंबर के बाद से लगातार बढ़त बरकरार रहेगी, जब तक कीमत 2,850 डॉलर प्रति औंस नहीं हो जाती है।’ इस हफ्ते दो बार कीमतें रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई, जिससे सोना 2,950 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना हुआ है। इसका कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि और राजनीतिक अस्थिरता से हुई अनिश्चितताओं ने सोना के लिए निवेशकों की भूख को दर्शाता है, जो इस साल अब तक 11.5 फीसदी तक चढ़ा है।

इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रंप द्वारा घोषित टैरिफ नीतियों की नई श्रृंखला में लकड़ी एवं वन उत्पादों पर शुल्क लगाना भी शामिल है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने आयातित कारों, सेमीकंडक्टर एवं फार्मास्यूटिकल्स पर शुल्क लगाने का ऐलान किया था। यह कवायद चीनी आयात पर अतिरिक्त 10 फीसदी शुल्क और स्टील और एल्युमीनियम पर 25 फीसदी शुल्क लगाने के बाद की गई है।

ट्रंप की नीतियों का मुद्रास्फीति पर क्या असर होगा इसे देखने के लिए बाजार भागीदार भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर नजर बनाए हुए हैं। उच्च मुद्रास्फीति फेड को ब्याज दरें ऊंची रखने पर मजबूर कर सकती है, जिससे सोने की यील्ड कम होने की आशंका है। इसके अलावा, रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के कारण चीन और भारत जैसे शीर्ष उपभोक्ताओं के बीच भौतिक सोने की मांग नगण्य रही। हाजिर चांदी 32.92 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही और पैलेडियम 0.3 फीसदी गिरकर 974.75 डॉलर पर आ गया। प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 976.80 डॉलर पर आ गया और इसमें साप्ताहिक गिरावट देखी गई।

Advertisement
First Published - February 21, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement